सागर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, कंटेनर और पुलिस वाहन की भिड़ंत में चार जवान शहीद
सागर | सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बांदरी के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कंटेनर ने पुलिस के बीडीडीएस वाहन (MP 03 A 4883) को सामने से टक्कर मार दी, जिसमें चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे में टीम का डॉग सुरक्षित बच गया |
बालाघाट में ड्यूटी पूरी करने के बाद लौट रहे थें पुलिसकर्मी
जानकारी के मुताबिक, मुरैना का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में ड्यूटी पूरी करने के बाद मुरैना लौट रहा था. जैसे ही उनका वाहन झिंझनी घाटी के पास पहुंचा, सामने से आ रहे कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तीव्र थी कि पुलिस वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और ड्राइवर सहित जवान अंदर ही फंस गए. स्थिति बिगड़ने पर जेसीबी की मदद से वाहन का हिस्सा काटकर शवों को बाहर निकाला गया और बाद में उन्हें बांदरी अस्पताल भेजा गया |
हादसे में चार पुलिसकर्मियों की मौत
मृत जवानों में प्रद्युमन दीक्षित, अमन कौरव और वाहन चालक परमलाल तोमर शामिल हैं, तीनों मुरैना के निवासी थे. चौथे मृतक विनोद शर्मा भिंड के रहने वाले और डॉग मास्टर थे. हादसे में घायल आरक्षक राजीव चौहान का इलाज जारी है |


राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख