मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माना तूता में चित्रोत्पला फिल्म सिटी और ट्राइबल कल्चरल कन्वेंशन सेंटर की रखी नींव
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के माना तूता में आज चित्रोत्पला फिल्म सिटी एवं ट्राइबल एंड कल्चरल कन्वेंशन सेंटर परियोजना का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन समारोह में शामिल सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में फिल्म सिटी निर्माण का मुद्दा उन्होंने पूर्व में संसद में भी प्रभावी ढंग से उठाया था, जो आज साकार होता दिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने SASCI योजना के तहत चित्रोत्पला फिल्म सिटी के लिए 95.79 करोड़ रुपये और आदिवासी सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र के लिए 51.87 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी थी।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ के पर्यटन, संस्कृति और फिल्म उद्योग को नई ऊंचाइयां देगी। यह न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आदिवासी विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल तथा फिल्म उद्योग से जुड़े कलाकार और फिल्म प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच