दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वालीं 1280 व्यावसायिक इकाइयों पर निगम ने जड़ा ताला
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने वायु और जल प्रदूषण कम करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान 1 दिसंबर 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच 1280 व्यावसायिक इकाइयों को सील किया गया। इनमें 242 जल प्रदूषण फैलाने वाली और 1038 वायु प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयां शामिल हैं। यह कार्रवाई दिल्ली सरकार के निर्देश पर की गई, जिसमें अवैध और प्रदूषणकारी इकाइयों को बिना नोटिस बंद करने का आदेश था। राजधानी में वायु व जल प्रदूषण को कम करने की कवायद में जुटी सरकार को निगम का भी साथ मिला है। पिछले दो महीने में दिल्ली नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर वायु और जल प्रदूषण के कारक बन रहे 1280 व्यावसायिक इकाइयों पर ताला जड़ दिया है। इसमें 242 इकाइयों पर जल प्रदूषण फैलाने के कारण कार्रवाई की गई। वहीं वायु प्रदूषण फैला रहीं 1038 इकाइयों को भी बंद कराया गया। इनमें कुछ औद्योगिक इकाइयां भी हैं जो अनाधिकृत इलाकों में चल रही थीं। निगम के इतिहास में इसे सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक एक दिसंबर 2025 से पांच फरवरी 2026 के बीच सभी 12 जाेन के 250 वार्डों में यह अभियान चलाया गया। इसमें 8,449 व्यावसायिक इकाइयों का सर्वे किया गया। इनमें रेस्तरां, ढाबे, निर्माण सामग्री की दुकानें, जींस रंगाई की फैक्ट्रियां, वेल्डिंग और बेकरी की दुकानें भी शामिल थीं।


राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत