ग्वालियर के गिरगांव में ‘मजिस्ट्रेट महादेव’ का दरबार जहां आस्था के साथ होता है न्याय का विश्वास
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित गिरगांव गांव में आस्था और विश्वास का एक अनोखा केंद्र मौजूद है। यहां विराजमान शिवलिंग को मजिस्ट्रेट महादेव के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस स्थान पर भगवान शिव स्वयं न्याय करते हैं और सच्चाई का साथ देते हैं। शिवरात्रि के अवसर पर यहां विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। गिरगांव का यह प्राचीन शिवलिंग स्थानीय लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। ग्रामीणों के अनुसार यह शिवलिंग वर्षों पहले अचानक प्रकट हुआ था जिसे चमत्कारिक घटना माना जाता है। तभी से यहां पूजा-अर्चना का क्रम लगातार जारी है और दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां आते हैं।


कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से यहां मुराद मांगता है वह कभी खाली हाथ नहीं लौटता मजिस्ट्रेट महादेव नाम के पीछे भी एक अनोखी परंपरा जुड़ी हुई है। गांव में जब किसी अपराध या विवाद को लेकर संदेह होता है तो पंचों की मौजूदगी में संबंधित व्यक्ति को शिवलिंग के सामने कसम दिलाई जाती है। ग्रामीणों का विश्वास है कि यदि कोई व्यक्ति झूठी कसम खाता है तो उसे भगवान शिव का दंड अवश्य मिलता है। इसी कारण इस मंदिर को न्याय के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और स्थानीय स्तर पर इसका निर्णय लोगों के लिए अंतिम माना जाता है। यहां महादेव के दरबार में झूठ नहीं चलता। जो भी सच्चाई होती है वही सामने आती है। हमारी वर्षों पुरानी आस्था है महाशिवरात्रि के दिन यहां विशेष धार्मिक आयोजन और मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग जाती हैं। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ पूरा क्षेत्र शिवमय हो जाता है। गिरगांव का मजिस्ट्रेट महादेव मंदिर केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि ग्रामीण परंपरा और सामाजिक विश्वास का भी प्रतीक है जहां भगवान शिव को न्याय के देवता के रूप में पूजा जाता है।


राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा