शिवपुरी में पानी के लिए हाहाकार, सिंध जलावर्धन योजना को ऑपरेट करने वाली टीम वेतन न मिलने से नदारद
शिवपुरी में पानी के लिए हाहाकार, सिंध जलावर्धन योजना को ऑपरेट करने वाली टीम वेतन न मिलने से नदारद
बोले नपा एई: फिल्टर प्लांट की मोटर सुधरवा रहे, कंपनी के खिलाफ थाने में दी है शिकायत
शिवपुरी। शहर को दी गईं सिंधिया परिवार की सौगातों में से एक सिंध जलावर्धन योजना भी है, जिसकी सप्लाई गर्मी के मौसम में पिछले 8 दिन से बंद है। फिल्टर प्लांट की मोटर खराब होना तो दूसरा कारण है, जबकि मुख्य वजह इस प्रोजेक्ट को ऑपरेट करने वाली टीम का वेतन है, जो 6 माह से नहीं दिया गया। उधर नपा एई का दावा है कि दिसंबर तक का वेतन तो नगरपालिका ने दे दिया, लेकिन काम करने वाली ओम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजर ने उन्हें वेतन नहीं दिया है, इसलिए हमने कोतवाली में कंपनी के खिलाफ लिखित शिकायत की है। गौरतलब है कि सिंध जलावर्धन योजना को ऑपरेट करने के लिए ओम कंस्ट्रक्शन की टीम लगी हुई है, जो फिल्टर प्लांट एवं इंटेकबेल से लेकर पाइप लीकेज सुधारने का काम करती है। इस कंपनी में स्थानीय सुपरवाइजर विवेक पाठक है, जिसने अपने रिश्तेदारों को इसमें लगा रखा है, जबकि कई कर्मचारी दूसरे जिले एवं राज्य के भी हैं। सुपरवाइजर स्थानीय होने की वजह से अपना व अपने नजदीकियों का वेतन तो निकाल देता है, जबकि बाहर कर कर्मचारी इंतजार ही करते रहते हैं। नपा एई सचिन चौहान के मुताबिक नपा ने दिसंबर तक का वेतन दे दिया, जबकि दोनों जगह काम कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि हमें 6 माह से वेतन नहीं मिला। बाहर से आकर शिवपुरी में पानी का प्रोजेक्ट ऑपरेट करने वाले कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो चुकी है, इसलिए तो जब सिटी टुडे समाचार पत्र की टीम ने मंगलवार को फिल्टर प्लांट पर जाकर देखा तो सिर्फ गेटकीपर मिला, जबकि मड़ीखेड़ा डैम पर बने इंटेकबेल पर तो एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। मार्च का आधा महीना गुजरने पर गर्मी ने भी अपना रूप दिखाना शुरू के दिया, और इधर शिवपुरी शहर की लाइफ लाइन बनी सिंध जलावर्धन की सप्लाई पिछले 8 दिन से बंद होने की वजह से शहर में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है। प्राइवेट टैंकरों ने भी आमजन की मजबूरी को देखते हुए टैंकरों के न केवल दाम बढ़ा दिए, बल्कि बुकिंग के 5 घंटे बाद टैंकर भेज रहे हैं।
सिलेंडर तो समझ आता है, लेकिन पानी ?
शहर की जनता के लिए गैस सिलेंडर की समस्या तो समझ आती है, क्योंकि ईरान में युद्ध चल रहा है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मूलभूत सुविधा पानी भी नहीं मिलना तो जनता के साथ अन्याय है। नगरपालिका के दावे के अनुसार दिसंबर तक का वेतन देना बताया जा रहा है, तो फिर इन तीन महीनों का वेतन क्यों नहीं दिया, जबकि नपा में कमीशन लेकर भुगतान की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
बोले एई: सुधरवा रहे मोटर, थाने में दिया आवेदन
हम तो फिल्टर प्लांट की मोटर सुधरवा रहे हैं, तथा एकाध दिन में सप्लाई आ जाएगी। फिल्टर प्लांट पर तो कर्मचारी हैं, इंटेकबेल का पता करते हैं। नपा ने दिसंबर तक का वेतन तो दे दिया है, लेकिन कर्मचारी बता रहे हैं कि 6 माह से वेतन नहीं मिला। इसलिए हमने कोतवाली में ओम कंस्ट्रक्शन के खिलाफ शिकायत की है।
सचिन चौहान, एई नपा शिवपुरी


मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल