मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित ग्वालियर की बेटी अनुष्का का किया आत्मीय सम्मान
मुँह मीठा कराकर साझा की खुशियां
ग्वालियर। शक्ति की आराधना के महापर्व नवदुर्गा महोत्सव के पावन अवसर पर ग्वालियर ही नहीं समूचे मध्यप्रदेश को गौरवशाली क्षण और नारी शक्ति को शक्ति मिली है। ग्वालियर की प्रतिभाशाली बेटी और नारी शक्ति की प्रतीक कु. अनुष्का शर्मा को भारतीय महिला टी-20 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिभाशाली क्रिकेटर कु. अनुष्का शर्मा का सम्पूर्ण प्रदेशवासियों की ओर से ग्वालियर विमानतल पर आत्मीय सम्मान किया। साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिये अनुष्का एवं उनके पिता श्री बृजमोहन शर्मा को बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अनुष्का शर्मा का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।

उन्होंने अनुष्का का मुँह मीठा कराया और जनप्रतिनिधियों के साथ खुशियां साझा कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को अल्प प्रवास (ट्रांजिट विजिट) पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल ग्वालियर पहुँचे थे। इस अवसर पर उन्होंने पुष्प-गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अनुष्का शर्मा व उनके पिता बृजमोहन शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत व भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पुलिस महानिरीक्षक श्री अरविंद कुमार सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


मघड़ा शीतला मंदिर हादसा: 20 लोगों पर मामला दर्ज, चार पुजारी गिरफ्तार
भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल