दूसरे की सजा लाइन में भुगती, फिर बदरवास के रास्ते वापस हुए कोतवाली, होली पर गाया था दोस्ती का गाना
सैमुअल दास की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक ने किए तीन थानों में बदलाव, रोहित कोतवाली, कृपाल बदरवास, रवि पोहरी टीआई
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ ने बुधवार को तीन थाना प्रभारी बदले। जिसमें बदरवास टीआई रोहित दुबे को कोतवाली की कमान दी है, जबकि कोतवाली टीआई कृपाल सिंह राठौड़ को एक्सचेंज ऑफर के रूप में बदरवास थाने पहुंचाया। पुलिस लाइन शिवपुरी से रवि चौहान को पोहरी टीआई बनाया है। सुरवाया की घटना में गाज गिरी थी कोतवाली पर रोहित दुबे की कोतवाली में दूसरी पारी होगी। इससे पहले जब वो शहर कोतवाल थे, तब सुरवाया थाने में पुलिस द्वारा खींचे गए डिवाइडर से टकरा कर मृत हुए बाइक सवार के परिजनों ने शिवपुरी जिला अस्पताल में हंगामा कर दिया था। उन्हें कुछ सख्ती से नियंत्रित कोतवाली पुलिस ने कर दिया था। जिसका परिणाम यह हुआ था कि सुरवाया की घटना में रोहित दुबे को कोतवाली से पुलिस लाइन में कर दिया था।जहां से उनको बदरवास और फिर वापस शिवपुरी कोतवाली लाया गया। ज्ञात रहे कि पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ जब अशोकनगर से शिवपुरी आए थे, तो उनके आने के कुछ समय बाद रोहित दुबे भी अशोकनगर से शिवपुरी आकर कोतवाली टीआई बने थे।


2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़