सिटी टुडे के समाचार का असर
गुना। मंडी द्वारा बिना मंडी टैक्स दिए ट्रक को पकड़ा सागर मंडी प्रशासन में।ग्वालियर मंडी बोर्ड के संभागीय संयुक्त आयुक्त की लापरवाही या सांठ गांठ? जांच का विषय।23 मार्च को सिटी टुडे समाचार पत्र में प्रमुख रूप से एक विशेष रिपोर्ट प्रकाशित कर चोरी और हेरा फेरी दोनों एक साथ शुरू मामला कृषि उपज मंदिरों के लापरवाही प्रबंधन का शासन तथा जनहित में आलेख प्रकाशित किया गया था जिसमें जिक्र किया गया था कि गुना मंडी से प्रतिदिन धनिया मंडी टैक्स चोरी करते हुए मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों की साठगांठ से बेचा जा रहा है यह समाचार सत्य साबित हुआ।प्राप्त जानकारी अनुसार सागर के संभागीय संयुक्त आर.पी. चक्रवर्ती ने सिटी टुडे से चर्चा करते हुए बताया के 26 मार्च 2026 को मंडी प्रशासन द्वारा विशेष चेकिंग के दौरान अवैध रूप से तीन वाहनों ( Mp 13 DP 0108, MP08 GA 4149, MP04 ,GB 1641)द्वारा बिना मंडी टैक्स दिए धनिया परिवहन किया जाना पकड़ा गया है बताया जाता है कि यह धनिया गुना जिले से दूसरे राज्य में भेजा जा रहा था चेकिंग के दौरान इनके पास मंडी टैक्स अनुज्ञापत्र अथवा किसी भी प्रकार का कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं था। श्री चक्रवर्ती के मुताबिक इन तीन वाहनों की कृषि उपज को राजसात किए जाने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है क्या इस मामले में दोषी व्यापारियों तथा कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की जाएगी अथवा इसी प्रकार मंडी बोर्ड द्वारा टेक्स चोर गिरोह को संरक्षण दिया जाएगा?


क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद