ट्रेन के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची, आरपीएफ ने कटनी अस्पताल में कराया भर्ती
कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में एक नवजात बच्ची पड़ी मिली. नवजात के होने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी का स्टाप कोच में पहुंच गया और नवजात को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
टॉयलेट के पास मिली नवजात
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आने वाली उत्कल एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस 4 में कटनी मुड़वारा पहुंचने से पहले ही सुबह टॉयलेट के पास गए एक यात्री ने नवजात को वहां पड़े देखा. इसके बाद कोच में हड़कंप मच गया और लोगों ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी.
बच्ची को फेंक कर जाने वालों की तलाश जारी
उत्कल एक्सप्रेस सुबह करीब 6:30 बजे मुड़वारा स्टेशन पहुंच जाने के बाद जीआपी और आरपीएफ की टीम पूरे स्टाफ के साथ कोच में पहुंची और नवजात बालिका को टॉयलेट से बरामद करते हुए यात्रियों को सूचना दी, लेकिन नवजात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई.स्टाफ ने नवजात को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती करा दिया. जीआपी और आरपीएफ के स्टाफ ने ट्रेन में सर्चिग की और आगे मौजूद स्टाफ को भी सूचना दी. फिलहाल स्टाफ बच्ची को फेंकने वाले की तलाश कर रहा है.
यात्रियों का फूटा गुस्सा
ट्रेन में नवजात के इस तरह से फेंक कर चले जाने के बाद यात्रियों के अंदर गुस्सा भर गया. ट्रेन में यात्रियों का कहना है कि नवजात बेहद ही गंभीर हालत में टॉयलेट के पास पड़ी मिली है. उनका कहना है कि पुलिस को ऐसे परिजनों पर कार्रवाई करके आरोपियों को जेल में डाल देना चाहिए. फिलहाल पूरे मामले में आरपीएफ की टीम परिजनों की तलाश में जुटी हुई है.


राहुल गांधी का वार: भारत तेल खरीदने में स्वतंत्र नहीं, पीएम पर ‘कंप्रोमाइज’ का आरोप
विशाखापट्टनम में सनसनी: सैनिक पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, शव ठिकाने लगाने की कोशिश
नीतीश ने छोड़ा MLC पद, अशोक चौधरी भावुक, तेजस्वी बोले—दबाव में लिया फैसला
एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां