धर्म दिवाकर हृदय सम्राट आचार्य श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. का वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर (म.प्र.) में.
इंदौर। पुण्य सम्राट के पट्टधर, धर्म दिवाकर हृदय सम्राट, गच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य देव श्री नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. एवं साधु-साध्वी की पावन निश्रा में वर्ष 2026 का चातुर्मास इंदौर (मध्यप्रदेश) में संपन्न होगा। इंदौर सहित देशभर से सौधर्मवृहत तपोगच्छीय जैन श्रीसंघ के 50 से अधिक संघों के हजारों गुरु भक्तों ने मोहनखेड़ा (धार) स्थित जयंतसेन म्यूजियम में विशाल संख्या में उपस्थित होकर भावविभोर विनती प्रस्तुत की। आचार्य श्री ने सभी की भावनाओं को शिरोधार्य करते हुए कहा कि-"आप सभी की गुरु भक्ति अत्यंत अनमोल है, किंतु मर्यादा अनुसार मुझे एक ही स्थान पर चातुर्मास करना है। अतः वर्ष 2026 का चातुर्मास मालवा प्रांत के इंदौर (मध्यप्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।" उन्होंने यह भी संकेत दिया कि चातुर्मास पूर्व मालवा क्षेत्र के विभिन्न नगरों में, जहाँ मंदिर निर्माण पूर्ण हो चुका है, वहाँ प्रतिष्ठा महोत्सव एवं दीक्षा कार्यक्रम संपन्न होंगे।


बंगाल को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा आरोप, गिरफ्तारी की जताई आशंका