मुरैना के बाद शिवपुरी में बढ़ी वारदातें, महिला प्रभारी से मारपीट का मामला सामने आया
मुरैना के बाद शिवपुरी में माफिया ने की वारदात
सिकंदरा बैरियर पर महिला प्रभारी से मारपीट करने के मामले में 8 नामजद व 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज,
उतर प्रदेश व रीवा के कुख्यात अपराधी के विरुद्ध सरकार कारवाई करे
शिवपुरी से सिटी टुडे की रिपोर्ट
शिवपुरी। बुधवार की सुबह जहां मुरैना में रेत माफिया ने एक वनरक्षक को ट्रेक्टर से कुचलकर मार डाला, आरोपी अभी भी फरार है तो वहीं बुधवार की रात शिवपुरी में सिकंदरा चेक पॉइंट प्रभारी पर अवैध वसूली करने वाले माफिया के लोगों ने महिला प्रभारी के शासकिय निवास मे घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी। इन घटनाओं को देखकर तो लगता है कि शिवपुरी जिले मे अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में बीते बुधवार की अल सुबह मुरैना में एक वनरक्षक को रेत माफिया की शह पर ट्रेक्टर चालक ने रौंद कर मार दिया। सुबह से रात ही हुई थी कि सिकंदरा परिवहन चेक पाइंट की महिला प्रभारी जब अपने शासकीय रूम में सो रहीं थीं, तभी बैरियर के पुराने प्राइवेट कटर अनिल उर्फ बल्लू यादव ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। महिला प्रभारी के अलावा अन्य स्टाफ को भी जमकर लाठियों से पीटा गया। हंगामा करने के बाद आरोपी सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए तथा उसकी रिकॉर्डिंग वाली सीडीआर भी निकाल ले गए। सूत्रो अनुसार यह सब सुनोयिजीत ढंग से परिवहन माफिया की शह पर किया गया है ।
15 घंटे बाद दर्ज हुआ मामला
घटना के लगभग 15 घंटे बाद दिनारा थाना पुलिस ने महिला प्रभारी की रिपोर्ट पर आरोपी राजगुरु उर्फ छोटू यादव, सोना यादव, महेंद्र यादव, सहदेव यादव, अनिल उर्फ बल्लू यादव, विक्की केवट, भैय्यन, कुंदन यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूत्रों की मानें तो महिला प्रभारी पर हमला करने वाली टीम ने पहले शराब और बकरा पार्टी की। बताया तो यहां तक जाता है कि उसमें थाना प्रभारी भी शामिल हुए थे, और उनके जाने के बाद आरटीओ स्टाफ पर हमला बोल दिया। बताते हैं कि थाना प्रभारी की अक्सर देर शाम की बैठक इसी हमलावर टीम के साथ हुआ करती थी। शायद यही वजह रही कि मामला दर्ज होने में 15 घंटे लग गए। थाना प्रभारी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
करेरा में समझौता कराने का पुलिस ट्रेंड
शिवपुरी जिले की करेरा विधानसभा ऐसी है, जहां के पुलिस थानों में पीड़ित की सुनवाई करने की बजाए समझौता कराने का प्रयास पुलिस करती है, और बाद में खुद ही फंस जाती है। पिछले दिनों जिस मामले में दिनारा थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार सहित 7 राजस्व कर्मचारियों पर गैर जमानती धाराओं में मामला दर्ज किया गया, उस मामले की शिकायतकर्ता के खिलाफ करेरा टीआई ने अलग से अपने थाने में इन्हों धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। बताते हैं कि दिनारा थाना प्रभारी भी 15 घंटे तक समझौते की मशक्कत करते रहे। मध्य प्रदेश में चेक पॉइंट पर आंतक के माहोल मे काम करने वाले सभी अधिकारी कर्मचारियों के साथ ऐसी वारदात पर भविष्य मे थाना प्रभारियों को तत्काल कारवाई के लिए सरकार जारी करे निर्देश। विभाग के कुछ धरातल पर काम करने वाले कर्मचारीयो ने सिटी टुडे से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवहन चेक पाइंट पर जाकर कानून को हाथ में लेकर अपने आतंक से प्रदेश मे आरजकरता फैलाकर विभाग व सरकार को बदनाम करने वाले उत्तर प्रदेश तथा रीवा जिले का गंभीर धाराओ का कुख्यात अपराधी जो NSA मे भी जेल की हवा खा चुका है के विरुद भी तत्काल कारवाई की जाये।


संसद में हंगामा: हर मिनट ढाई लाख, जनता के करोड़ों स्वाहा!
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार