मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर काम नहीं करता पॉलिटिकल सपोर्ट मिलता है: नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने की पत्रकारों से मुलाकात
जिले की समस्याओं को मीडियाकर्मियों से जाना, फिर कहा शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो
शिवपुरी। शासकीय जमीन पर यदि कोई अतिक्रमण है, तो उसे हटाने में कोई दिक्कत नहीं आती। मुझ पर कोई पॉलिटिकल प्रेशर भी काम नहीं करता, बल्कि मुझे तो सपोर्ट ही मिला हैं। यह बात सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कही। इस दौरान उन्होंने शहर व जिले के हालातों को भी ख़बरनवीसों से जाना। इसके बाद वो ही रटा रटाया डायलॉग कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले, यह प्रयास रहेगा। जिले के नवागत कलेक्टर अर्पित वर्मा ने सोमवार को प्रभार लेने से पूर्व प्राचीन सिद्धेश्वर मंदिर व मा राजेश्वरी मंदिर जाकर पूजा अर्चना की। शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उन्होंने मीडियाकर्मियों से परिचय प्राप्त कर अपने बारे में बताया। वर्ष 2015 बैच के अर्पित वर्मा का कहना था कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर हो, तथा हर पात्र हितग्राही को उसका लाभ मिले, वो हमारी प्राथमिकता रहेगी।

अर्पित वर्मा ने कहा कि शहर हो या जिला, जहां पर भी कॉलोनियां काटी जा रही हैं, उनमें सभी नियमों का पालन हो, तथा उसमें रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, हमारा यही प्रयास रहेगा। शहर विकास छोड़कर नगरपालिका में नपाध्यक्ष एवं सीएमओ के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। सीएमओ मनमानी ओर उतारू हैं, तथा पूर्व कलेक्टर के आदेश के बावजूद गांधी पार्क से मेला नहीं हटवाया गया। शहर में सड़कें बदहाल हैं, पानी भी नियमित नहीं आ रहा, सीवर प्रोजेक्ट ने शहर को खोखला कर दिया। शिवपुरी में जल संरक्षण के लिए बने अधिकांश तालाभ खत्म हो गए, तथा जो बचे हैं, उन पर भी कब्जे हो रहे हैं। उक्त सभी समस्याओं को सुनने के बाद कलेक्टर ने कहा कि हम और आप सभी मिलकर शिवपुरी में बेहतर काम करें, ऐसा मेरा प्रयास रहेगा।


पीएम सूर्य घर योजना से राजेंद्र कुमार साहू बने ऊर्जा आत्मनिर्भर
बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव