केदारनाथ में मोबाइल के उपयोग पर सख्त रोक
रूद्रप्रयाग/केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना है। केदारनाथ मंदिर की पवित्रता और आध्यात्मिक मर्यादा को बनाए रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने एक कड़ा फैसला लिया है। अब मंदिर परिसर के भीतर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब कोई भी भक्त गर्भगृह या मंदिर प्रांगण में न तो फोटो खींच सकेगा और न ही सोशल मीडिया के लिए रील बना पाएगा।
क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?
पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि श्रद्धालु भक्ति से ज्यादा डिजिटल उपस्थिति पर ध्यान दे रहे थे। दर्शन के दौरान मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने की होड़ के कारण यह फैसला लिया गया। दरअसल, फोटो खींचने के चक्कर में लाइनें रुक जाती थीं, जिससे आम भक्तों को बाबा के दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था। सोशल मीडिया पर वायरल होने के चक्कर में कई बार मंदिर की गरिमा के विपरीत वीडियो सामने आए, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँची। वहीं भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाके में मोबाइल का अत्यधिक प्रयोग सुरक्षा व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहा था।


असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
RWA विवाद में बड़ा एक्शन, अलका दलाल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी