भाजपा में शामिल होते ही राघव चड्ढा को पहले ही दिन मिला पहला सबक
सिटी टुडे। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने AAP से आए सभी सातों सांसदों के विलय को मंजूरी दे दी है।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। 24 अप्रैल को राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। जब राघव चड्ढा नितिन नवीन से मिले तो वह उन्हें बार-बार ‘नितिन नवीन जी’ कहकर संबोधित कर रहे थे। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी वहां पर खड़े थे। उन्होंने इस दौरान राघव चड्ढा को पहले ही दिन पार्टी की संस्कृति की जानकारी दी।
राघव चड्ढा को क्या बताया गया?
जब राघव चड्ढा बार-बार नितिन नवीन को ‘नितिन नवीन जी’ कहकर संबोधित कर रहे थे, तो तरुण चुग ने उनसे कहा कि आपको ‘राष्ट्रीय अध्यक्ष जी’ कहकर संबोधित करना चाहिए। भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा के लिए यह भाजपा की ‘संस्कृति और अनुशासन’ का पहला सबक था।
राघव चड्ढा अकेले नहीं बल्कि छह अन्य सांसदों के साथ बीजेपी में आए हैं। 24 अप्रैल को उनके साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी ज्वाइन की थी। अशोक मित्तल राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के डिप्टी लीडर थे। इसके अलावा विक्रमजीत साहनी, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह और स्वाति मालीवाल ने भी बीजेपी ज्वाइन की है।


प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर