एसडीएम भिण्ड ने अवैध मिट्टी उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर किया जब्त खनिज अधिकारी की छुट्टी पर जाने से मामला हुआ उजागर साठ गांठ का
अग्रिम कार्यवाही हेतु माइनिंग विभाग को किया सुपुर्द
भिण्ड। एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा द्वारा आज ग्राम जवासा में अवैध मिट्टी उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने मौके पर एक जेसीबी मशीन एवं एक ट्रैक्टर जब्त को किया, जिन्हें माइनिंग विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। एसडीएम भिण्ड ने कहा कि शासन-व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जप्त वाहनों पर माइनिंग विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया, जाँच तथा जुर्माने की कार्रवाई करेगा। एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि स्थानीय पारिस्थितिकी और कृषि भूमि की रक्षा सुनिश्चित की जा सके। सिटी टुडे को प्राप्त जानकारी अनुसार ऐसे छोटे बड़े रेत माफिया को सीधा खनिज अधिकारी का संरक्षण है खनिज अधिकारी अवकाश पर होने के कारण एसडीएम की कार्रवाई को रफा दफा नहीं कर सके।


प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
संसद में विपक्ष का हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
खाना खाने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से दवा उद्योग चिंतित, भारतीय कंपनियों पर पड़ सकता है बड़ा असर