ग्वालियर।   कमांडो सेना द्वारा व्यापक अभियान चलाकर सभी ड्राइवर भाइयों से अपील की गई कि जो मोटर मालिक, ट्रांसपोर्टर या कंपनी ड्राइवरों के हितों और संघर्ष में साथ नहीं खड़े होते, उनकी गाड़ियां न चलाएं। अभियान के दौरान ड्राइवरों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा एकजुट होकर अपने सम्मान और हितों की रक्षा करने का संदेश दिया गया। अभियान का नेतृत्व कमांडो अरुण गौतम ने किया। मध्य प्रदेश के एक ट्रांसपोर्ट संगठन के अध्यक्ष ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अरुण गौतम भ्रष्टाचार के विरुद्ध जो अभियान चला रहा है वहां तक तो सही है परंतु ड्राइवर की भावनाओं को भड़काकर  कानून हाथ में लेकर जो गतिविधियां संचालित कर रहा है उनका हम समर्थन नहीं करते उन्होंने यह भी बताया अरुण कमांडो के विरुद्ध इनाम भी घोषित किया जा चुका है परंतु वह अपने समर्थन में ड्राइवरो की भावनाओं को भड़काकर पुलिस तथा प्रशासन को चुनौती दे रहा है प्रशासन तथा पुलिस क्यों शांत है।