कैंसर पहाड़िया पर युवती की हत्या का पुलिस ने चंद घंटे में किया पर्दाफाश
कैंसर पहाड़िया पर गला घोंटकर युवती की हत्या करने वाले दो आरोपियों को कम्पू पुलिस ने 12 घंटे के भीतर हिरासत में लिया
मुख्य आरोपी ईशान खान एवं उसका साथी अरवाज खान पकड़ा, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार कब्जे में ली
शादी से इंकार करने पर आरोपियों ने की युवती की हत्या
ग्वालियर। सोमवार सुबह थाना कम्पू क्षेत्र के कैंसर पहाड़िया पर झाड़ियों में युवती का शव मिलने की सनसनीखेज घटना का थाना कम्पू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी ईशान खान एवं उसके साथी अरवाज खान को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मारूती बलेनो कार भी कब्जे में ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना कम्पू क्षेत्र स्थित कैंसर पहाड़िया पर झाड़ियों में एक युवती का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कम्पू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया युवती के गले पर कसने के निशान पाए गए। पुलिस द्वारा शव की पहचान मृतका के परिजनों से कराई गई। जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका नया बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान पर कार्य करती थी। रविवार की देर रात तक उसके घर नहीं पहुंचने पर परिजनों द्वारा उसकी तलाश की गई तथा थाना कम्पू में गुमशुदगी/अपहरण की शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों द्वारा महलगांव निवासी ईशान खान पर संदेह व्यक्त किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कम्पू पुलिस द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) सुजावल जग्गा(भापुसे) को पुलिस की टीमें बनाकर उक्त प्रकरण में वांछित सभी आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सीएसपी इन्दरगंज श्री रोबिन जैन, सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रवि भदौरिया, प्रशिक्षु भापुसे अधिकारी श्री मनोज कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीव्ही फुटेज चेक किए गये। पुलिस टीमों द्वारा संदिग्ध आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
विवेचना पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के संदिग्ध आरोपी की तलाश उनके छिपने के संभावित जगहों पर की गई और उक्त आरोपियों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किये गये। आज दिनांक 31.08.2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर उक्त हत्या के प्रकरण में संदिग्ध आरोपी ईशान खान और उसके साथी अरवाज खान को धरदबोचा। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होने केंसर पहाडिया पर ले जाकर युवती का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया।
शादी से इंकार करने पर हत्या की वारदात को दिया अंजाम -
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतका नया बाजार स्थित मणी साड़ी की दुकान पर काम करती थी। आरोपी ईशान खान की मृतका से बातचीत होती थी तथा वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन मृतका ईशान से शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात से परेशान होकर आरोपी ईशान ने अपने साथी अरवाज खान के साथ मिलकर युवती की हत्या की योजना बनाई।
घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जप्त-
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मारूती बलेनो कार कब्जे में ली गई और पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त कार उनके परिचित की है, जिसे वे शाम करीब 06 बजे मांगकर लाए थे तथा घटना को अंजाम देने के बाद रात करीब 11 बजे कार वापस कर दी थी। थाना कम्पू पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को उक्त प्रकरण में हिरासत में लेकर कार्यवाही की जा रही है।
हिरासत में लिए गये आरोपी -
1. मुख्य आरोपी ईशान खान निवासी गली नं. 3 महलगांव, थाना विश्वविद्यालय जिला ग्वालियर
2. आरोपी अरवाज खान निवासी गली नं. 3 महलगांव, थाना विश्वविद्यालय जिला ग्वालियर


सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें
अंतरिक्ष सम्मेलन में गूंजा PM मोदी का संदेश, बोले- संघर्ष नहीं सहयोग से आगे बढ़ेगी दुनिया
सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, भोपाल में 15 करोड़ की जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त
युवती की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, किराए के घर से शव बरामद; तीन दिन बाद प्रेमी गिरफ्तार