सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसायटी का 24वाँ स्थापना दिवस
ग्वालियर। सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसायटी द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री राजेश बनवारी जी की स्मृति में संस्था के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से मल्टी स्पेशलिटी निःशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में सर गंगाराम हॉस्पिटल, नई दिल्ली से चार विशेषज्ञ डॉक्टर विभिन्न बीमारियों के उपचार हेतु उपस्थित रहेंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है—
डॉ. लक्ष्मीकांत तोमर जी (न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ)
मस्तिष्क से संबंधित जटिल समस्याएँ, डिस्क प्रॉब्लम, हाथ-पैरों में सुन्नपन, शरीर के अंगों एवं मांसपेशियों में जकड़न, अकड़न, अनियंत्रित कंपन तथा स्पाइन से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ।
डॉ. नरेश बंसल जी (लिवर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट)
लिवर एवं पेट से संबंधित सभी बीमारियाँ, हेपेटाइटिस, एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी आदि समस्याओं के विशेषज्ञ।
डॉ. अभिनव गुलियानी जी (चेस्ट फिजिशियन)
फेफड़ों एवं छाती से संबंधित रोग जैसे सूखी खाँसी, अस्थमा, निमोनिया, टीबी आदि के निदान एवं उपचार के विशेषज्ञ।
डॉ. अनीता गंगेर जी (नेत्र रोग विशेषज्ञ)
आँखों से संबंधित समस्याएँ जैसे मोतियाबिंद, कॉर्निया, भेंगापन तथा न्यूरो नेत्र विज्ञान की विशेषज्ञ। उपरोक्त सभी डॉक्टरों द्वारा कैम्प में आने वाले मरीजों को निःशुल्क परामर्श एवं सेवाएँ प्रदान की जाएँगी। साथ ही उनके द्वारा लिखी जाने वाली जाँचें जैसे एलएफटी, ब्लड शुगर, यूरिन, एक्स-रे, पीएफटी आदि पूर्णतः निःशुल्क होंगी। आवश्यकतानुसार आँखों के ड्रॉप्स एवं दवाइयाँ भी निःशुल्क वितरित की जाएँगी। इसके अतिरिक्त सीटी स्कैन, एमआरआई एवं कुछ अन्य विशेष जाँचें आवश्यक होने पर 60% रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाएँगी। यह आयोजन दिनांक 31 जनवरी 2026, शनिवार को चैम्बर ऑफ कॉमर्स के श्रीमन्त माधवराव सिंधिया सभागार, ग्वालियर में आयोजित होगा।


बैतूल का छोटा महादेव मंदिर, नीचे गुफा में विराजे हैं भोलेनाथ, ऊपर से निकलती है नदी की जलधारा
गेंदबाजों का कहर, भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया; सुपर-8 में बनाई जगह