एन.सी.आर. सिख समाज के लिए एक ऐतिहासिक पहल
सिख समाज के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि एन.सी.आर. की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों को एक साझा मंच पर लाने तथा उनके समन्वय के लिए एक नई गुरुद्वारा फेडरेशन के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। यह पहल सिख समाज की एकता, आपसी सहयोग और पंथक हितों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस ऐतिहासिक पहल को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।
जानकारी अनुसार इस महत्वपूर्ण दायित्व को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने ऑक्सीजन मैन डॉ. गुरप्रीत सिंह रम्मी को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु प्रथम सफल सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में संसारा बैंक्वेट हॉल में किया गया, जिसमें एन.सी.आर. के विभिन्न गुरुद्वारों की प्रबंधक समितियों के प्रतिनिधियों, सम्मानित पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में संगत ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी की गरिमामयी उपस्थिति, सहयोग और सकारात्मक सहभागिता ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं पूर्णतः सफल बनाया।
यह पहल भविष्य में एन.सी.आर. के सभी गुरुद्वारों के बीच बेहतर समन्वय, आपसी विश्वास, सहयोग और पंथक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगी। यह प्रयास गुरु साहिब की कृपा से सिख समाज के लिए एक नई दिशा और प्रेरणा का माध्यम बनेगा।


राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
रीवा में जेल से छूटते ही दिखाई दबंगई, पुलिस ने दो बदमाशों को सिखाया सबक; 8 तमंचे बरामद
दमोह से जबलपुर मायके पहुंची महिला की फांसी से मौत, जांच शुरू
'2025-26 का सर्विस चार्ज बाकी', इंदौर नगर निगम ने मेट्रो कंपनी को भेजा 8 करोड़ का बिल