एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया और भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन
एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया और भारतीय खिलाड़ी शिखर धवन की उपस्थिति में होगा एमपीएल वुमन टीम का ड्राफ्ट, टैलेंट को सही प्रशिक्षण देने के लिए ग्वालियर में खुलेगा हाई परफॉर्मेंस सेंटर
भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ शिखर धवन और मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महानार्यमन सिंधिया आगामी 30 अप्रैल को ग्वालियर में मौजूद रहेंगे। एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया और शिखर धवन की उपस्थिति में राज्य में क्रिकेट को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन
ग्वालियर के युवा और किशोर उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए डा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण केंद्र आदित्य क्रिकेट वर्ल्ड एकेडमी में स्थापित किया जा रहा है। इस सेंटर का उद्घाटन एमपीसीए अध्यक्ष महानार्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सबा करीम द्वारा किया जाएगा।
आदित्य वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी में स्थापित होने जा रहा डा वन एचपीसी, एमपीएल के बुंदेलखंड बुल्स टीम के मालिक रोहित वाधवा इस एचपीसी के संचालन का काम करेंगे । रोहित वाधवा के ग्वालियर चंबल के खिलाड़ियों को एमपीएल के माध्यम से नई उचाईं दिलाने की कोशिश में लगे है साथ में उनके स्कूल में डा वन हाई परफॉरमेंस सेंटर की स्थापना से ग्वालियर चंबल के युवा किशोर को बेहतर ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी ।

एमपीएल वुमन ड्राफ्ट का आयोजन
मध्य प्रदेश क्रिकेट वुमन लीग (MPL W) के अंतर्गत महिला खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदेश भर की 300 से अधिक युवा महिला खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए पाँच एमपीएल वुमन टीमें अपनी-अपनी रणनीति के तहत खिलाड़ियों को चुनेंगी।
एमपीएल में 2 नई महिला टीमें जुड़ी
2025 में एमपीएल वोमेन शुरू हुए पहले सीजन में केवल 3 टीम थी इस बाद 2 नई टीमों को जुड़ने के साथ अब 5 महिला टीम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगी ।
एमपीएल महिला टीमों की सूची
बुंदेलखंड बुल्स
रॉयल निमाड़ ईगल्स
ग्वालियर शेरनिस
भोपाल वूल्व्स
चंबल घड़ियाल


पूरे मैच में गेंदबाजों पर हावी रही बाबर की बल्लेबाजी
Sohum Shah की फिल्म Tumbbad 2 3 दिसंबर 2027 को होगी रिलीज
संजय दत्त की ‘आखरी सवाल’ की मेकिंग वीडियो रिलीज, देशभक्ति की झलक
राजकुमार हिरानी की 3 Idiots का सीक्वल कन्फर्म, आमिर खान ने किया खुलासा