हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद में राहुल की एंट्री, खरगे के लिए न्याय की मांग
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने देश में संविधान और आरएसएस की विचारधारा के बीच जारी संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि आज भी देश में करोड़ों दलितों के साथ अनन्याय और भेदभाव हो रहा है, जिसे भाजपा सरकार नजरअंदाज कर रही है।
दलितों के साथ सामाजिक भेदभाव और उत्पीड़न जारी रहने का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि दशकों से चला आ रहा सामाजिक भेदभाव आज भी खत्म नहीं हो सका है। देश में चाय की दुकानों पर दलितों के लिए अलग बर्तन रखे जाने, शादियों में घोड़ी चढ़ने पर हमले किए जाने और स्कूलों में बच्चों से सफाई कराए जाने जैसी घटनाएं आम हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा किसी दलित को तरक्की करते हुए नहीं देख सकती और समाज में कोई दलित जितना सफल होता है, उस पर उतना ही बड़ा प्रहार किया जाता है।
हल्द्वानी में 'शुद्धिकरण' पर एफआईआर और न्याय की मांग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 8 अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में की गई जनसभा के बाद कथित रूप से 'शुद्धिकरण हवन' किए जाने के मामले पर राहुल गांधी ने गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शुद्धिकरण दरअसल छुआछूत का ही दूसरा रूप है, जो भारतीय संविधान के तहत एक संगीन अपराध है। इस मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को न्याय मिलना ही चाहिए और देर-सबेर इस मामले में कानूनी कार्रवाई होकर रहेगी।


सागर शराब तांडव की जांच में प्रमाणित हो रहा है की आबकारी विभाग तथा अवैध जहरीलीशराब बेचने वाले अपराधी तथा लाइसेंस धारी हमजोली थे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की कठोरता से आबकारी आयुक्त सहित लिप्त अधिकारियों में बेचैनी। जब पुलिस 6 महीने से कार्रवाई कर रही थी तब आबकारी विभाग का नेटवर्क कहां था ?
किसानों की समृद्धि को बताया राष्ट्र की ताकत, मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा बयान
अंगदान के लिए अस्पतालों की भूमिका और डॉक्टरों व नर्सों के विशेष प्रशिक्षण पर बात जरुरी -
सुप्रीम कोर्ट ने लिया नाबालिग लड़की की सुरक्षा का संज्ञान, कहा- मामले को गंभीरता से लें