शिवपुरी के नया अमोला गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त
शिवपुरी। जिला शिवपुरी के नया अमोला में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, भारी मात्रा में माल जब्त, एसडीएम-एसडीओपी की संयुक्त कार्रवाई, असली-नकली की जांच जारी. शिवपुरी जिला करैरा क्षेत्र के नया अमोला में प्रशासन ने अवैध गुटखा निर्माण की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फैक्ट्री पर छापा मारा। इस दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा और उसे बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई अनुराग निंगवाल और डॉ. आयुष जाखड़ के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और कच्चा माल भी बरामद हुआ। प्रशासन के अनुसार, जब्त किए गए गुटखे के असली या नकली होने की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
ग्वालियर चंबल संभाग में जीएसटी की मिली भगत से हो रहा है खेल
प्रशासन तथा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई मारे गए छापे से व्यापारियों तथा जीएसटी की मिली भगत के तत्व भी सामने आए हैं प्राप्त जानकारी अनुसार सुप्रीम पान मसाला का पता खतौरा जिला शिवपुरी वैश्णवी ट्रेडर्स के नाम से दर्ज है परंतु इसका जीएसटी नंबर वैश्णवी ट्रेडर्स रामनरेश के नाम से छतरपुर का पंजीकृत है. इसी प्रकार लहर पान मसाला नया मॉल में ही बनाया जा रहा है परंतु इसका पंजीयन और जीएसटी नंबर बालाजी ट्रेडिंग कटनी के नाम से दर्ज है। सिटी टुडे को प्राप्त जानकारी अनुसार इसके मालिक कटनी के विनय पटेरिया बताए जाते हैं इसी फैक्ट्री द्वारा सर्कस पान मसाला की एक पाऊच पर बालाजी ट्रेडिंग कटनी तथा दूसरे पाउच पर एम.एन. इंडस्ट्रीज कटनी दर्ज है तथा इसका मालिक नरेंद्र कुमार दर्ज है। प्राथमिक दृष्टि से इन सभी फर्म का गलत एड्रेस तथा पंजीयन का सत्यापन किया जाए तो जीएसटी की मिली भगत से करोड़ों रुपए की शासन को चंपत लगाने वाले इन फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सकती है।?


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव