September 23, 2025
Spread the love

बैतूल भाजपा ने भले ही नीतू परमार को पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया है परंतु वे नगर पालिका की अध्यक्ष बनी रहेगी ।नगर पालिका और नगर पंचायत सहित राज्य निर्वाचन से चुनाव जीतने वाले पदाधिकारियों पर दल बदल कानून लागू नही होता है जिसके चलते नीतू परमार मुलताई नगर पालिका की अध्यक्ष बनी रहेगी ।
चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के विरूद्ध काम  करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर भाजपा ने फिर गाज गिराई  है। इस मामले में पार्टी ने मुलताई की वर्तमान नपाध्यक्ष, पूर्व नपाध्यक्ष सहित 4 कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित  कर दिया है।

पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद मुलताई के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरूद्व काम करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतूसिंह परमार, भाजपा कार्यकर्ता भीमसिंह चंदेल एवं प्रह्लाद सिंह परमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से मुक्त कर 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *