April 24, 2025
Spread the love

  • भाजपा विचार आधारित राजनीतिक दल है, जिसने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया
  • पार्टी का स्थापना दिवस संगठन के महापुरुषों के त्याग, बलिदान और समर्पण की प्रेरणा देता हैश्री हितानंद जी
  • अशोकनगर, 06/04/2025। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने पार्टी की स्थापना दिवस पर रविवार को अशोक नगर जिला कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया और जिले के ढाकोनी मंडल के ग्राम धुर्रा बूथ क्र. 54 में बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित राजनीतिक दल है, जिसने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया है। पार्टी का स्थापना दिवस संगठन के महापुरुषों के त्याग, बलिदान और समर्पण की प्रेरणा देता है। स्थापना दिवस पर्व कठिन परिस्थितियों में भी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने का साहस, संयम एवं समन्वय का अभूतपूर्व संचार करने के साथ हमारा मार्गदर्शन करता है। भाजपा धारा 370, राम मंदिर जैसे हर संकल्पों को पूरा कर रही है और जनता से किए एक-एक वादे को पूरा करती है। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी ने भी संबोधित किया।
    वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्वजों की मेहनत से भाजपा आज विशाल वट वृक्ष जैसी पार्टी बनी
    भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का पहला राजनीतिक दल है, राष्ट्र प्रथम और राष्ट्रवाद जैसे विचारों को लेकर चली और आज तक अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। भाजपा जनसंघ के समय से लेकर आज तक के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से आज एक विशाल वट वृक्ष जैसी पार्टी बन गई है। एक समय था, जब पार्टी के देश में सिर्फ दो सांसद थे, तब कई राजनीतिक हंसते थे कि दो सांसदों का राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। लेकिन आप सभी कार्यकर्ताओं की लगन, मेहनत व निष्ठा से ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली भाजपा आज देश का विकास करने के साथ अंत्योदय के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी, पूर्व सांसद डॉक्टर कृष्णपाल सिंह यादव जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *