July 11, 2025 7:31:34 PM
Spread the love

मध्य प्रदेश भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा अपने सफल दूसरे कार्यकाल की पारी पूरी करने के साथ राष्ट्रीय नेतृत्व में संगठन के चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीडी शर्मा के कार्यकाल में संगठन को जो सफलताएं मिली है वह पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, क्योंकि संगठन में एक ही पद पर दो बार से अधिक किसी को नहीं रखा जाता इसी के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की तलाश के लिए संभावित नामों की एक सूची बनाई गई है इस सूची में से आरएसएस प्रमुख किसके नाम पर सहमत होंगे ? क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत का अनुमोदन होना जरूरी बताया जाता है।सिटी टुडे को प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी तथा की मौजूदगी में संगठन महासचिव सहित कई महत्वपूर्ण नेताओं के लिए संयुक्त बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के लिए संभावित उम्मीदवारों की सूची बनाई गई इस सूची में से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से भी अपना मत मांगा जाना महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।संभावित नाम की सूची में सुमेर सिंह सोलंकी, फगन सिंह कुलस्ते दोनों आदिवासी की अतिरिक्त पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह तथा नरोत्तम मिश्रा का नाम बताया जा रहा है, राष्ट्रीय संगठन से जुड़े एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी ने सिटी टुडे को बताया कि जरूरी नहीं कि इस सूची में से ही कोई नाम का चयन हो अंतिम समय में कोई चौंकाने वाला नाम भी आ सकता है।प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव 23 नवंबर अर्थात महाराष्ट्र झारखंड के चुनाव के बाद होगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *