
मध्यप्रदेश के बीजेपी विधायक की देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर खबर मिलते ही मौके पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
बताया जा रहा है कि जोबट BJP MLA सुलोचना रावत को अचानक चक्कर आया था। इसके बाद परिजन डर और मौके पर डॉक्टर से जांच कराई गई। जिसमें बीपी हाई के बारे में पता चला। जिसके बाद परिजनों ने सुलोचना रावत को गुजरात के बड़ोदरा के हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इधर सूचना मिलते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा भी देर रात अस्पताल पहुंचे और परिजनों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान वीडी शर्मा ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
वहीं डॉक्टरों की माने तो विधायक को ब्रेन हेमरेज की समस्या हो सकती है। ऐसे में उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। फिलहाल हालात अभी स्थिर बनी हुई है।