August 4, 2025
Spread the love

सिटी टुडे। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सोम ग्रुप पर आईटी ने छापा मारा है। सोम ग्रुप के 5 राज्यों में 50 ठिकानों पर आयकर विभाग की सर्च कर रही है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन में सोम ग्रुप के ठिकानों पर मंगलवार सुबह छापामारी शुरू की गई। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। केंद्रीय पुलिस बल के साथ सभी ठिकानों पर एक साथ सुबह 6:00 बजे आईटी की टीम पहुंची। कार्रवाई में रायपुर, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली के अधिकारी भी शामिल हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सोम ग्रुप के अरोड़ा बंधुओं पर मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में सोम ग्रुप के ठिकानों पर आईटी की टीम पहुंची है। भोपाल में भी आईटी ने सोम डिस्टिलरीज के यहां छापामार कार्रवाई की है। भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र सहित कई ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई जारी है. आज सुबह मध्य प्रदेश की जानी मानी शराब निर्माता कम्पनी के यहां इनकम टैक्स टीम ने छापा मारा है. सोम ग्रुप के गुलमोहर, त्रिलंगा और एमपी नगर समेत कई ऑफिस और घर पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *