ग्वालियर- अग्नि परीक्षा भर्ती को लेकर छात्रों का हंगामा। बिरला नगर रेलवे स्टेशन पर की तोड़फोड़ बस में की तोड़फोड़ ट्रेन में की तोड़फोड़ पुलिस ने लाठियां भंज कर खदेड़ा।
सेना में भर्ती को लेकर उपद्रवियों ने मचाया उत्पात… चुनाव प्रक्रिया में व्यस्त प्रशासन में पुलिस ने नियंत्रण के लिए मशक्कत की शुरू।
हमारे शांत गवालियर में सेना में अग्निपथ याेजना के तहत भर्ती का विराेध करने वालो ने अपने आंदोलन को हिंसक बना दिया। शांत ग्वालियर में अचानक बवाल मच गया है। गाेला का मंदिर चाैराहे से शुरू हुआ आंदाेलन हिंसा की शक्ल में है। उपद्रवियों ने रेलवे स्टेशन से लेकर शहर की सड़कों तक खूब उत्पात मचाया। स्टेशन से लेकर सड़को तक लोगों को इन उपद्रवियों से अपनी जान बचानी पड़ी। अश्रु गैस के गोले तक दागने पड़े। हालात इतने बिगड़े कि कलेक्टर एसपी तक को मैदान में उतरना पड़ा। इस उपद्रव काे देखकर लाेगाें काे कुछ साल पहले सेना भर्ती में हुआ उपद्रव फिर से याद आ गया है। एक बार फिर इंटेलीजेंस फेलियर ने हमारे शांत शहर में अशांति पैदा कर दी। खैर, उम्मीद है जल्द सब सामान्य होगा।