July 14, 2025
Spread the love

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नीम और बरगद के पौधे लगाए

कटनी   मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में डी.के. कॉर्टेज जन-कल्याण समिति बावडि़याकला के सदस्यों के साथ बरगद औऱ नीम के पौधे लगाए। समिति के सदस्य डॉ. तरूण सिंह चौहानराकेश दुबेउमेश ठाकुर ने बताया की समिति सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के प्रयोग को रोकने के लिए प्रयास कर रही है। क्षेत्र में दीवार लेखन द्वारा लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाता है। सफाई कर्मियों और घरेलू कामकाजी बहनों को कचरे के निष्पादन के लिये जागरूक किया गया है।

आज लगाया गया बरगद को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। बरगद का धार्मिक महत्व होने के साथ ही आयुर्वेद के अनुसार इससे कई बीमारियों का इलाज भी संभव है। नीम एंटीबायोटिक तत्वों  से भरपूर सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *