July 30, 2025
Spread the love

खबर है कि कांग्रेस नेता एवं लोकसभा नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी की विवाह की तिथि लगभग तय हो गई है संभवत: राहुल गांधी परिणीति शिंदे के साथ इसी साल 17 या 22 नवम्बर को विवाह में बंध जाएंगे खबर के अनुसार मां सोनिया गांधी पहले ही इस विवाह को स्वीकृति प्रदान कर चुकी है वहीं परिणीति के पिता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे भी इस रिश्तेके लिए राजी हो गये है।

सुशील कुमार शिंदे की पुत्री परिणीति शिंदे वर्तमान में महाराष्ट्र के सोलापुर से सांसद है वे करीब 20 साल से राजनीति में सक्रिय है। सांसद बनने से भी पहले वे तीन बार विधायक भी रह चुकी है। माना जाता है कि राहुल और परिणीति की मुलाकात करीब 9 साल पहले एक समारोह में हुई थी तभी से राहुल इनके कायल हो गये थे यही नहीं भारत यात्रा के दौरान भी दोनों के बीच काफी नजदीकियां अक्सर देखने को मिली।

प्रियंका और सोनिया कई साल से राहुल पर शादी के लिए दबाव डाल रहे थे लेकिन यह कह कर वे हमेशा टाल जाते थे कि उचित लड़की मिलने पर वे विवाह कर लेंगे। प्रियंका गांधी के माध्यम से सोनिया तक सूचना पहुंची तो उन्होंने तत्काल सुशील कुमार शिंदे से बातचीत की लेकिन शिंदे का जवाब था कि उन्हें सोचने का कुछ समय दिया जाए।

सूत्रों की माने तो परिणीति से विस्तार से बात करने के बाद 9 अगस्त को सुशील कुमार ने विवाह के लिए हामी भर दी इसके बाद से विवाह की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है। हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार संपादित होंगे।

प्राप्त जानकारी अनुसार परिणीति और राहुल गांधी का परिवार इस शादी को लेकर काफी उत्साहित है। हालांकि मुख्य विवाह समारोह दिल्ली में ही सम्पन्न होगा अथवा कहाँ होगा यह अभी तय नही हुआ है। ज्ञात हुआ है कि विवाह में आमंत्रित मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि विवाह समारोह में सीमित लोगो को ही आमन्त्रित किया जाएगा ।

<script async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-5089024068586105"
     crossorigin="anonymous"></script>

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *