July 14, 2025
Spread the love

झांसी मंडल के नए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झांसी मंडल का कार्यभार ग्रहण किया गया। श्री त्रिपाठी वर्ष 2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी है भारतीय रेल में इनकी सेवा का प्रारंभ उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल से हुआ इसके बाद इन्होंने अंबाला मंडल कोमा लखनऊ मंडल में भी सेवाएं प्रदान की तदोपरांत उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल तथा झांसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद का कार्यभार भी बखूबी संभाला।

वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के कार्यकाल में इनके द्वारा बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट में अहम भूमिका निभाई गई जिससे झांसी मंडल को फ्लाई एस लोडिंग तथा सिंहपुर डुमरा से गिट्टी लोडिंग के माध्यम से रेल राजस्व में वृद्धि हुई। इनके कार्यकाल में ही झांसी रेलवे मंडल में 100% विद्युतीकरण का लक्ष्य हासिल किया इसके साथ ही भरवासुमेरपुर में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य भी पूर्ण हो गया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *