
सिटी टुडे। सिखों के पवित्र 5 तख्तों में से एक तख्त श्री हुजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र में गैर सिख व्यक्ति को प्रशासक लगा दिए जाने का हर तरफ से विरोध होने पर महाराष्ट्र सरकार ने अपना फैसला पलट दिया है। सिख संगठनों के विरोध के बाद दबाव में महाराष्ट्र सरकार ने रिटायर सिख IAS अधिकारी डॉक्टर सतबीर सिंह को तख्त श्री हजूर साहिब में नया प्रशासक लगाया है।
गैर सिख को सिखों की सर्वोच्च संस्था में से एक तख्त श्री हुजूर साहिब जी का प्रशासक लगाए जाने पर सिखों की पंथक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी विरोध किया था।
SGPC ने महाराष्ट्र CM को लिखा था लेटर
SGPC के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर विरोध जताया था कि उनकी संस्था में एक गैर सिख अधिकारी अभिजीत राजिंदर राउत को प्रशासक लगाना जहां नियमों के खिलाफ है वहीं पर सिख मर्यादा के भी खिलाफ है। जिस व्यक्ति को सिख धर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं है उसे कैसे संस्था बनाया जा सकता है।