June 1, 2025
Spread the love

भाजपा ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मालूम हो कि मध्‍य प्रदेश एवं छत्‍तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एससी मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य मध्य प्रदेश के गोहद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश के शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। इंदौर के राजेश सोनकर को सोनकच्छ से टिकट मिला है। इंदौर की राऊ सीट से मधु वर्मा उम्मीदवार होंगे।

दोनों ही प्रदेशों में भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्‍य राजनीतिक दलों की चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। कल ही दिल्‍ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समित की बैठक देर तक चली। पार्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda की अध्यक्षता में कल दिनांक 16.08.2023 को संपन्न हुई।केन्द्रीय चुनाव समिति ने छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

इन महिलाओं को मिली सूची में जगह

सूची में पांच महिलाओं के नाम शामिल किए गए हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची में पांच-पांच महिलाओं को भी शामिल किया है। मध्य प्रदेश से पार्टी ने सरला विजेंद्र रावत (सबलगढ़), प्रियंका मीणा (चाचौड़ा), ललिता यादव (छतरपुर), अंचल सोनकर (जबलपुर पूर्व), निर्मला भूरिया (पेटलावाद), जबकि छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी राजवाड़े (भटगांव), शकुंतला सिंह पोर्थे (प्रतापपुर), सरला कोसरिया (सरायपाली), अलका चंद्राकर (खल्लारी), गीता घासी साहू (खुज्जी) को उम्मीदवार बनाया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *