May 4, 2025

सिटी टुडे। सुप्रीम कोर्ट के वकील संजय श्रीवास्तव ने दिग्विजय सिंह के आरोपो का करारा जवाब दिया है। सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट संजय श्रीवास्तव ने कहा आरोपियों से दिग्विजय सिंह के पारिवारिक संबंध होने के कारण मेरी छवि धूमिल करने के लिए यह किया है इसलिए उन्होंने 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस दिग्विजय सिंह को भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया था कि सौरभ शर्मा नाम के जिस पूर्व आरक्षक पर इस करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। उसे सागर निवासी पूर्व परिवहन मंत्री का सीधा संरक्षण प्राप्त था, सौरभ शर्मा पूर्व परिवहन मंत्री के परिवार के सदस्य की तरह बंगले पर बैठता था, जहां वकील साहब के नाम से मशहूर संजय श्रीवास्तव के साथ बैठकर पूरे प्रदेश में परिवहन विभाग के करोड़ों रुपए के लेन-देन का हिसाब किताब रखता था।

नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *