May 30, 2025
Spread the love

सिटी टुडे, ग्वालियर। नई दिल्ली से भोपाल की ओर जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को भोजन के दौरान दी गई आइसक्रीम में कॉकरोच निकलने से हड़कंप मच गया। यात्री ने इसकी शिकायत तुरंत ट्रेन के कैटरिंग स्टाफ से की। शिकायत मिलने के बाद कैटरिंग स्टाफ ने आनन-फानन में आइसक्रीम को बदल दिया।

भोपाल निवासी नावेद रविवार सुबह भोपाल जाने के लिए नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के सी-14 कोच में सीट नंबर 66 पर सवार हुए। झांसी पहुंचने के बाद शताब्दी के कैटरिंग स्टाफ ने यात्रियों को खाना परोसना शुरू किया। खाना खाने के बाद सभी यात्रियों को आइसक्रीम परोसी गई। यात्रियों को परोसी गई आइसक्रीम अमूल कंपनी की थी। नावेद ने मुंह का स्वाद मीठा करने के लिए जैसे ही आइसक्रीम के पैकेट को खोला तो आइसक्रीम के ऊपर कॉकरोच पड़ा हुआ था। यह देख नावेद हैरान रह गए। अन्य यात्रियों ने भी वापस लौटाई आइसक्रीम नावेद की आइसक्रीम में कॉकरोच देख अन्य यात्रियों का मन भी खराब हो गया। इन यात्रियों ने भी आइसक्रीम खाने से इनकार करते हुए कैटरिंग स्टाफ को आइस्क्रीम वापस लौटा दी।

आइसक्रीम में कॉकरोच मिलने की नावेद शिकायत नहीं करें इसको लेकर कैटरिंग स्टाफ नावेद से मिन्नतें करने लगा। इस पर नावेद ने इसके लिए कैटरिंग स्टाफ की गलती न बताते हुए कंपनी की गलती बताया। नावेद ने बताया कि इस मामले की शिकायत वे भोपाल पहुंचकर करेंगे। यहां बता दें कि इससे पहले भी कई बार खाने की क्वालिटी को लेकर यात्री शिकायत कर चुके हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *