May 28, 2025
Spread the love

 IAS नरवाल ने गंवाया कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के डिप्टी चेयरमेंन बनने का मौका

गेहूं निर्यात की व्यवस्थाओं में जुटे रहे, सरकार ने समय पर नहीं किया रिलीव

राज्य सरकार जल्दी देगी आईएएस विकास नरवालको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सिटी टुडे,भोपाल। कोचीन पोर्ट ट्रस्ट में डिप्टी चेयरमेन बनने का मौका मध्यप्रदेश के आईएस अधिकारी विकास नरवाल के हाथ से निकल गया है। वे मध्यप्रदेश में  उत्पादित गेहूं के विदेशों में निर्यात की व्यवस्थाओं में लगे रहे। राज्य सरकार ने उन्हें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए समय पर रिलीव नहीं किया। अब इस पर पर ज्वाइनिंग के लिए निर्धारित तीन माह की समयसीमा बीत जाने के कारण केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने उनका नियुक्ति आदेश रद्द कर दिया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2008 बैच के मध्यप्रदेश कॉडर के अधिकारी विकास नरवाल को 18 फरवरी को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट में उपाध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें तीन माह में इस पर पद ज्वाइनिंग देना था। उनकी नियुक्ति पांच साल के लिए की गई थी। नरवाल स्वयं यहां जाने के इच्छुक थे और उनके आवेदन को मंजूर करने के बाद ही उनकी यहां तैनाती की गई थी। मध्यप्रदेश में इस बार भी गेहूं का बंपर उत्पादन हुआ है। वे मंडी बोर्ड के आयुक्त की जिम्मेदारी इस गेहूं सीजन में संभाल रहे थे। प्रदेश के किसानों और व्यापारियों को यहां उत्पादित गेहूं के अच्छें दाम मिले इसके लिए प्रदेश के गेहूं निर्यात की तमाम व्यवस्थाओं की मानीटरिंग और इंतजाम करवाने की जिम्मेदारी राज्य सरकार ने नरवाल को सौप दी थी। उन्होंने इस काम को कुशलता व निपुनता के साथ अंजाम दिया और मध्यप्रदेश को गेहूं निर्यात के मामले में पूरे देश में प्रथम स्थान पर लाने का  सेहरा नरवाल व उनकी टीम को है.लेकिन इस काम के चलते नरवाल को कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष का पद गवाना पड़ा है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस उनके इस कुशल कार्य की ना केवल भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं बल्कि उनको बड़ी जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *